फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लगातार बारिश ने बढ़ाई नगरवासियों की मुसीबत

विज्ञापन
सिविल लाइन वार्ड में सड़क पर भरा पानी।
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार सुबह से लेकर शाम तक लगातार बारिश का क्रम बने रहने के कारण नगर वासियों की मुश्किलें बढ़ गई है। बारिश ने विभिन्न मोहल्लों में जहां जलभराव हो गया है। वहीं कोतवाली परिसर व जिला अस्पताल परिसर में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्यालय से फरेंदा हाइवे पर बना नाले में पानी जाता रहे इसके लिए सर्विस लेन की तरफ से पानी नाले में जाने का रास्ता बना है लेकिन बारिश की निरंतरता के कारण रास्ते में कचरा फंसने के कारण सड़क का पानी सर्विस लेन साइड में इकट्ठा हुआ जिसके कारण इस मार्ग पर आफिसर्स कॉलोनी के सामने सर्विस रोड पर हाइवे के दोनों तरफ पानी भर गया जिससे पैदल आने जाने वालों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। नगर पालिका परिषद के सिविल लाइन, शास्त्रीनगर, गांधीनगर, आजाद नगर सहित आधा दर्जन मोहल्लों में मुख्य मार्गों पर पानी जमा होने से कस्बा वासी घरों में कैद होकर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें