फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश के बाद दूषित पानी बना बीमारियों की वजह, ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार

Sat, 26 Sep 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- डायरिया, उल्टी और पेट दर्द के मरीज बढ़े
विज्ञापन

- डॉक्टर बोले- खुले में बिक रहे खाने के सामानों से संक्रमण का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बारिश के बाद अब दूषित पानी और खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। डायरिया, उल्टी, पेट दर्द और गैस्ट्रोएंटेराइटिस की शिकायत लेकर रोजाना बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बारिश के बाद पानी दूषित होने और खानपान में लापरवाही के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में रोजाना करीब 90 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 30 से 40 मरीज पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं। एक सप्ताह पहले पेट की समस्या वाले मरीजों की संख्या महज 10 से 15 प्रतिदिन थी।
विज्ञापन



दूषित पानी से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा
बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव और गंदगी के कारण पानी के दूषित होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में बिना शुद्ध किए पानी के सेवन से पेट में संक्रमण हो सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि डायरिया और गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मामलों में दूषित पानी प्रमुख कारणों में शामिल है।
विज्ञापन

-

बासी भोजन और कटे फल से बनाएं दूरी

डॉ. पवन कुमार सिंह ने लोगों को साफ या उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ, बासी भोजन और पहले से कटे फल-सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। घर में भी भोजन को ढककर रखें और खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ करें। पेट दर्द, लगातार उल्टी या दस्त की शिकायत होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई है।
-

पेट की बीमारियों से बचाव के तरीके

-उबला या साफ पानी ही पिएं।
-बासी भोजन से बचें और ताजा बना खाना ही खाएं।
-खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें।
-कटे हुए फल-सब्जियां न खाएं, खासकर जो लंबे समय से खुले में रखे हों।
-खाना खाने और शौचालय के बाद साबुन से हाथ अच्छी तरह धोएं।
-भोजन को ढककर रखें, ताकि मक्खियों और गंदगी से दूषित न हो।
-बारिश के बाद जलभराव या गंदे पानी के संपर्क से बचें।
-फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें।
-दस्त या उल्टी होने पर ओआरएस का घोल लेते रहें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।
-तेज दस्त, लगातार उल्टी, तेज पेट दर्द या कमजोरी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें