24 घंटे से बिजली गुल, 60 गांवों में अंधेरा
ठूठीबारी। नौतनवां क्षेत्र के ठूठीबारी समेत लगभग 60 गांवों में चौबीस घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे संबंधित गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार की सुबह अचानक उपकेंद्र से क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित हो गई और कटौती बुधवार को शाम तक जारी रही। चौबीस घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के मनोज शर्मा, दिलीप मद्धेशिया, राजकुमार चौधरी, इंटू सिंह, राजकुमार साहनी, दिनेश रौनियार ने कहा कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण क्षेत्र में आपूर्ति बाधित है। लोगों की समस्याओं के प्रति विद्युत निगम के अधिकारी गंभीर नहीं है। इस संबंध में निचलौल एसडीओ उपेन्द्र नाथ चौरसिया ने बताया कि सिंदुरिया के पास हाईटेंशन तार टूट गया है। ठीक कराया जा रहा है। जल्द की बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।