फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस सिलिंडर न मिलने पर भरवलियां ढाले पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गैस न मिलने पर भरवलियां ढाले पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन।
विज्ञापन
ठूठीबारी स्थित भरवलिया ढाले पर प्रदर्शन कर गैस सिलिंडर के आपूर्ति की मांग की
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप एक सप्ताह से लगा रहे लाइन, नहीं मिल रहा सिलिंडर
ठूठीबारी। गैस सिलिंडर न मिलने पर भरवलिया ढाले पर उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। ठूठीबारी मां शक्ति एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ता शनिवार को ठूठीबारी भरवलियां ढाले पर गैस सिलिंडर लदे वाहन का इंतजार कर रहे थे। जब वाहन को आने में देरी हुई तो परेशान उपभोक्ताओं ने एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन कर सिलिंडर आपूर्ति की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे सोनू भारती, रामदेव चौहान, सुबाष यादव, राजेंद्र प्रसाद, सोमई, रघुनाथ यादव, शंभू प्रसाद, समशेर आलम, किताबुद्दीन आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि हम लोगों गैस की बुकिंग करवाई है। एक सप्ताह से गैस वितरण स्थल पर लाइन लगा रहे हैं फिर भी गैस नहीं मिल रहा है। रोज घंटों लाइन लगाने के बाद भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में गैस एजेंसी मालिक राजेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 325 गैस सिलिंडर आया हुआ था। बुकिंग के हिसाब से ठूठीबारी में दो, रामनगर रोड एक, लक्ष्मीपुर एक, गडौरा एक, बोदना एक, चटियां एक, जमुई कला एक, बरगदवा क्षेत्र में बुकिंग के हिसाब से एक-एक गैस वाहन से डिलीवरी कर वितरण कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें