फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस न मिलने पर प्रदर्शन कर धरने पर बैठे अधिवक्ता

विज्ञापन
गैस सिलिंडर न मिलने के विरोध में नौतनवा तहसील परिसर में प्रदर्शन कर धरने पर बैठे अधिवक्ता। तहसी
विज्ञापन
न्यायिक कार्य से विरत रहकर व्यक्त किया आक्रोश, तहसील के कार्यालयों में तालाबंदी करने की चेतावनी
विज्ञापन

नौतनवा। गैस न मिलने के विरोध में शनिवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील में प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहकर एसडीएम को संबोधित पत्र तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपा और जल्द से जल्द गैस उपलब्ध न कराने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि तहसील में अभी काफी संख्या में ऐसे अधिवक्ता, मुंशी और सहायक हैं जिन्हें गैस नहीं मिल सकी है। अधिवक्ता न्यायिक कार्य करें या गैस के लिए इधर-उधर लाइन लगाते फिरें। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों की ओर से संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2 दिन के अंदर यदि गैस नहीं मिला तो तहसील में स्थापित सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, दयानंद यादव, नागेंद्र शुक्ला, मनोज मिश्र, विभूति यादव, अमित सिंह, संजय सोनी, विजयेंद्र मणि, अनिल कुमार, एके उपाध्याय, रमेश चौधरी, रमेश वर्मा, जगनारायण, अनिरुद्ध, संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें