फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजमार्ग 730 एस का दूसरे तरफ से भी शुरू होगा निर्माण कार्य

Fri, 27 Sep 2024 03:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के नगर चौराहे से लेकर निचलौल होते हुए ठूठीबारी तक 40 किमी की सड़क का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है। ठूठीबारी की तरफ से निर्माण कार्य पहले से ही चल रहा है। अब सक्सेना चौक से आगे निर्माण के लिए विभाग ने सर्वे प्रारंभ कर दिया है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण के सर्वेयर ने लेवलिंग और पुल निर्माण कराने के लिए स्थान चिह्नांकन का कार्य किया।
विज्ञापन

राजमार्ग संख्या 730 एस का निर्माण तेजी से पूर्ण कराने की कवायद चल रही है। एक दिन पहले भूमि अधिग्रहण करने के लिए उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को धन उपलब्धता के लिए मांग पत्र प्रेषित किया। इसके दूसरे दिन राज्यमार्ग प्राधिकरण की टीम ने कार्य प्रारंभ किया। सर्वेयर सूरज प्रताप यादव ने बताया कि सक्सेना चौक से आगे सिंदुरिया तक हर 20 मीटर पर लेवल मिलाने का कार्य प्रारंभ किया।
टीम ने बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे मार्ग की ऊंचाई का मानक तय किया जा सके और बारिश का पानी हाइवे पर न जमा होने पाए। सड़क का पानी निकलने का उचित बंदोबस्त पहले से तय किया जा सके। इसके अलावा सेंदुरिया तक कितने स्थानों पर पुल का निर्माण कराया जाए इसके लिए लेवल के हिसाब से स्थान चिह्नित किया जा रहा है। पहले दिन धनेवा-धनेई तक पुल सर्वे के लिए कार्य पूर्ण किया गया।
विज्ञापन

कुल चार स्थानों पर पुलिया बनाने के लिए टीम ने स्थान तय किया। सिंदुरिया तक सर्वे तीन दिन के भीतर संपन्न कराकर लोक निर्माण विभाग को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके बाद दूसरे सिरे से भी निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें