फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिन नदी के बैराज का निर्माण लगभग पूरा, सीएम करेंगे उद्घाटन

Sat, 15 Mar 2025 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत रतनपुर में स्थित रोहिन नदी में निर्माणाधीन बैराज का शनिवार को सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोहिन नदी व नहर के जलस्तर के क्षमता का जायजा लिया।
विज्ञापन

बैराज में लगे मटेरियल व नदी के आसपास लगे पौधों व ट्री गार्ड को परखा। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए बन रहे बैराज से 65 गांव के 16 हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा, जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक माह के अंदर करेंगे।
नौतनवा ब्लाॅक के रतनपुर रोहिन में 148 करोड़ की लागत से किसानों के फसलों की सिंचाई के लिए डिजिटल बैराज का निर्माण हो रहा है। रोहिन नदी से एक नहर निकली है जो लक्ष्मीपुर ब्लाॅक को जोड़ती है। इस मुख्य नहर से चार माईनर, एक रजवाड़ा निकली है, जिसकी कुल लंबाई 45.363 किमी है। इस नहर से 8811 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी, जिसमें 65 गांव के 16 हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा। रोहिन नदी के बैराज निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नहर की साफ-सफाई जोरों पर चल रही है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर नौतनवां तहसीलदार कर्ण कुमार सिंह, सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी, मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता आलोक कुमार, अधीक्षण अभियंता यांत्रिक कन्हैया प्रसाद, अधिशासी अभियंता अमरनाथ मिश्रा, अनुराग कुमार, सहायक अभियंता वृजेश सोनी, यांत्रिक रूचिन कुमार, इमरान आलम, जेई मुकेश कुमार, उमेन्द्र सिंह, मनीष कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें