फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड में मंडपम का निर्माण शुरू

Tue, 01 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के धनेवा के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड में बंधन योजना के तहत मंडपन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना के तहत एक एकड़ से अधिक भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त विवाह भवन का निर्माण होगा। इस पर एक करोड़ 98 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

विवाह मंडपम बनने से शहरवासियों को विवाह, जन्मदिन एवं अन्य शुभ अवसरों के आयोजन के लिए एक उत्तम स्थल मिलेगा।जानकारी के अनुसार, मंडपम में शादी समारोह के लिए हर आवश्यक सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें आधुनिक कमरे, स्वच्छ व सुसज्जित शौचालय, बड़ा पार्टी हॉल, बैठने की उत्तम व्यवस्था, स्टेज, सजावट की विशेष व्यवस्था और पार्किंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। विवाह भवन का निर्माण इस प्रकार किया जा रहा है कि यह न केवल वैवाहिक कार्यक्रमों बल्कि अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए भी उपयोगी साबित हो। अब तक विवाह व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए लोगों को निजी भवनों या महंगे मैरिज हॉल पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार उचित स्थान न मिलने के कारण लोगों को अन्य शहरों की ओर रुख करना पड़ता था।
रामप्रसाद गुप्ता का कहना है कि अब हमें विवाह या अन्य आयोजनों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सावित्री देवी ने बताया कि पहले हमें विवाह समारोह के लिए महंगे हॉल बुक करने पड़ते थे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड में बनने वाला यह विवाह मंडपम आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें