फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घुघली-महुअवा रेल लाइन का निर्माण अगले माह से

विज्ञापन
जंगल दुधई उर्फ चेहरी में भूमि अध्याप्ति अधिकारी शैलेन्द्र गौतम चौपाल लगाकर मुआवजा को लेकर बैठक
विज्ञापन
महराजगंज। घुघुली से लेकर महराजगंज-आनंदनगर तक प्रस्तावित 52.70 किमी लंबी नई रेल लाइन के निर्माण की दिशा में प्रगति हो रही है। इस परियोजना के पहले चरण में घुघुली से महुअवा तक 24.8 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण कार्य सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा। रेलवे ने इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में प्रस्तावित रेल लाइन की कुल लंबाई 52.70 किलोमीटर है, जो घुघुली से शुरू होकर होते हुए महराजगंज तक जाएगी। वहां से आनंदनगर जंक्शन से जुड़ेगी। इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में घुघुली से महुअवा तक 24.8 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण होगा, जबकि दूसरा चरण शेष हिस्से को कवर करेगा। परियोजना के लिए रेलवे मंत्रालय ने वर्ष 2019 में मंजूरी दी थी और इसके लिए 958.27 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से न केवल रेल लाइन का निर्माण होगा, बल्कि इससे जुड़े बुनियादी ढांचे जैसे स्टेशन, पुल और ओवरब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। रेल लाइन के निर्माण के लिए 52 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
283 करोड़ रुपये का वितरण प्रक्रिया- रेलवे विभाग के अनुसार, इस परियोजना के लिए कुल 172.4682 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसके लिए 666.68 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 387.00 करोड़ रुपये प्रभावित किसानों को मुआवजे के रुप में वितरित किए जा चुके हैं। शेष 283 करोड़ रुपये का वितरण प्रक्रिया में है। कोदईला में ओवरब्रिज आगया में बनेगा अंडरपास- परियोजना में कुल 67 स्थानों पर पुलों का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें रोहिन नदी पर एक बड़ा पुल भी शामिल है। इसके अलावा, इस रूट पर कोदईला के पास ओवर ब्रिज तो आगया के पास अंडर पास बनेगा। साथ ही, 25 अंडरपास का निर्माण भी किया जाएगा। रेल लाइन पर सात स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें आनंदनगर और महराजगंज को प्रमुख स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, घुघुली क्रॉसिंग, परसिया बुजुर्ग, पकड़ी नौनियां, शिकारपुर, और पिपरा मुंडेरी में हाल्ट स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें