मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई छापेमारी में 10-10 लीटर शराब के साथ महिला समेत दो लोग गिरफ्तार किए गए। बरामद शराब को जब्त करते हुए दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
बृहस्पतिवार को चौक पुलिस टीम ने एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई, जिसमें प्रत्येक पाउच में 500 एमएल शराब थी। कुल बरामदगी 10 लीटर बताई गई है। पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान निर्मला पत्नी कोईल, निवासी 27-नसरी वनटांगिया, थाना चौक के रूप में की है। वहीं पुलिसिया कार्रवाई के दौरान झिंगुरी पुत्र रामकिशुन निवासी धर्मपुर, थाना चौक के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि दोनों मामले में बरामद कच्ची शराब को जब्त कर लिया है और आबकारी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।