फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली बिल जमा नहीं करने पर 32 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। बिजली बिल का लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को नगर के तीन वार्डों में चलाए गए अभियान के दौरान 32 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। वहीं, कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया बिल जमा कर दिया, जिससे उनके कनेक्शन कटने से बच गए।
विज्ञापन

अवर अभियंता सुजीत चौरसिया के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने घोड़हवां, कृष्णानगर और हर्रेडीह वार्ड में जांच अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया। इसके बाद 32 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। टीम ने अन्य बकायेदारों को भी समय से बिल जमा करने की हिदायत दी।
अवर अभियंता सुजीत चौरसिया ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के साथ ही बिजली चोरी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से बिल जमा करने और बिजली चोरी से बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें