फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संपर्क मार्ग बनवाकर मुख्य मार्ग से जोड़ें वनग्राम

Thu, 09 Jan 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) सुरेश चंद्र साहनी के नेतृत्व में किसानों ने डीएम और डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर वनग्राम को संपर्क मार्गों का निर्माण कराकर उन्हें मुख्य मार्गों से जोड़े जाने की मांग की। इससे वनग्राम तक एंबुलेंस जैसे वाहन आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन

सौंपे गये ज्ञापन में संगठन से जुड़े किसानों ने कहा है कि वनग्राम को मुख्य मार्गों सज जोड़ने का आदेश जारी है, बावजूद चेतरा, वन रेंज पकड़ी के वनग्राम से जुड़े गांव इससे वंचित हैं। बीट नर्सरी को रानीपुर से व चेतरा को फुरसतपुर से जोड़ना शेष है। इन गांव में किसी के बीमार होने व प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस नहीं जा पाती। साथ ही पुलिस की डायल 112 भी न पहुंचने से लोगों को दिक्कत होती है, ऐसे में बीट नर्सरी को रानीपुर से नाला पुल बनवाकर जोड़ा जाए और चेतरा फुरसतपुर से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाए। लोनिवि को यह निर्देश भी दिया जाए कि जलनिकासी के लिए सड़क किनारे नाली भी बनाए। छोटेलाल, कोमल, रमेश, राजेश, पिंटू, लक्ष्मण, झीनक,वीरेंद्र, रामनरेश, प्रहलाद आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें