फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Sat, 27 Jan 2024 09:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कांग्रेस का भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को फरेंदा में निकाली गई, जो नगर के आंबेडकर तिराहा, विष्णु मंदिर, मिल गेट होते हुए विभिन्न चौराहे व कस्बे का भ्रमण किए। यात्रा जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह व विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई।
विज्ञापन

विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीबों, पिछड़ों दलितों व अल्पसंख्यकों को न्याय दिलानें के लिए दूसरे चरण का यात्रा शुरू किए हैं। जिससे देश में नई क्रांति आएगी, जो 14 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में पहुंचने पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। न्याय यात्रा देश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। जिसे पूरा देश जानता हैं। वर्तमान की सरकार जनता को भ्रम में डाल सत्ता पर काबिज हैं। जिसका जबाब आगामी चुनाव में जनता देगी। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नरायन मिश्रा, झिनकू चौधरी, विजय सिंह एडवोकेट, विधि नरायन वर्मा, ह्दय नरायन पांडेय ने संबोधित किया। इस दौरान जय प्रकाश लाल, डॉ. रामनरायन चौरसिया, विनय तिवारी, अमर मणि पासवान, बाबू राम लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें