महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के करौता उर्फ नेबुइयां निवासी एक व्यक्ति के घर व दुकान में घुसकर गालीगलौज करने व मारने पीटने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
नेबुइयां निवासी विष्णु सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को मेरी बेटी द्वारा गांव के ही प्रवीण कुमार उर्फ पिन्टू सिंह के खिलाफ गोरखपुर के शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया गया था। जिस मामले में आरोपी प्रवीण कुमार सिंह जेल में बंद था। इस दौरान मुकदमे में समझौता के लिए जबरन पैसे का लालच व जान माल की धमकी देकर समझौता कराने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन हम लोगो द्धारा समझौता नहीं किया गया। 20 जनवरी को जमानत पर छूटकर आने के बाद प्रवीण कुमार सिंह, उसकी पत्नी नीतू सिंह, किरन सिंह व संतोष प्रताप सिंह मेरे आवास व दुकान पर लाठी डंडा व ईट-पत्थर से हमला कर दिए। जिसके बाद शोर सुनकर पास पड़ोस के गांव वाले इकट्ठा हो गए। उक्त घटनाक्रम से पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। इसकी सूचना डायल 112 पर दिया गया। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने इस मामले में प्रवीण कुमार सिंह, उसकी पत्नी नीतू सिंह, किरन सिंह व संतोष प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टी की। संवाद