फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनिया और राहुल पर चार्जशीट दाखिल होने पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Wed, 16 Apr 2025 06:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में स्थित मुख्य डाकघर के सामने बुधवार को कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेसियों ने गुस्से का इजहार करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने सरकार पर ईडी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि कांग्रेस को बदनाम करने की नियत से भाजपा सरकार ने सालों पहले खत्म हो चुके नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने राहुल गांधी व सोनिया गांधी के ऊपर चार्जशीट दाखिल कराया। पार्टी हमेशा दलित समाज के साथ बुनियादी समस्याओं को लेकर आंदोलन करते आ रही है। इसको बदनाम करने के लिए सरकार ने ईडी का सहारा लेते हुए युवओं, दलित, बेरोजगारी की समस्या को दबाने का कार्य कर रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में कार्रवाई को लेकर ईडी के विरुद्ध गुस्सा है। पार्टी के निर्देश पर कलक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ धरना देकर जिला प्रशासन को ताकत का एहसास कराया गया है। जबतक चार्जशीट रद्द नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। आलोक प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की। इस दौरान जयप्रकाश लाल, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र, झिनकू चौधरी, सदा मोहन उपाध्याय, राजू गुप्ता विनोद सिंह, राम नारायण चौरसिया, अफजल, चंद्रजीत भारती, गोविंद मिश्रा, गुड्डू शुक्ला, विनोद तिवारी, दीपचंद तिवारी, नूरआलम, अमरजीत निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें