महराजगंज। कांग्रेसियों ने डॉ. आंबेडकर के खिलाफ संसद सत्र के दौरान गृहमंत्री अमित शाह की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को सक्सेना तिराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने बताया कि शीतकालीन सत्र के दौरान सत्तारुढ़ भाजपा द्वारा संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर का किया गया अपमान देश के संसदीय इतिहास में दर्ज हो गया है। भाजपा लोकतंत्र की संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने में कोई मौका नहीं छोड़ती है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री का यह अपमानजनक बयान ठीक नहीं है।
इसको लेकर कांग्रेस समेत प्रतिपक्ष ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की, लेकिन केंद्र सरकार अपमान मानने को तैयार नहीं है। उल्टे अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की गई और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गिरा दिया गया।
वहीं भाजपा ने षड्यंत्र के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया। इस दौरान विनोद कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, आनन्द कन्नौजिया, चंद्रजीत भारती ,गामा प्रसाद, अमरजीत निषाद, शिवशंकर, तेज बहादुर, राजेश आदि मौजूद रहे। क