फरेंदा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ केस दर्ज होने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
उपजिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने वाराणसी में वर्तमान सरकार की लापरवाही, बनारस की गंदी गलियों और गंदे सड़कों का निरीक्षण कर सरकार की कमियों को उजागर किया गया और सफाई की मांग की।
तब सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। साथ ही सरकार ने प्रदेश के 5000 से ऊपर प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर उससे ज्यादा शराब की दुकान को खोलने पर विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश के युवाओं को नशे की तरफ झोंकने व बच्चों को अनपढ़ बनाने का प्रयास कर रही है। साथ ही थानों और तहसील के भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश लाल, झिनकू चौधरी, रामनारायन चौरसिया, हृदय नारायण पांडेय, चंदन तिवारी, राजेश कुमार मौर्य, रमेश चंद श्रीवास्तव, हनुमान, अमरमणि पासवान मौजूद रहे।