फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निचलौल पुलिस पर कांग्रेस ने लगाया अभद्रता का आरोप, कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाने की पुलिस पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के नेताओं ने मामले को लेकर डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि निचलौल थाने की पुलिस ने राजू कुमार गुप्ता के साथ बिना उचित कारण कथित तौर पर अपमानजनक और अभद्र व्यवहार किया।
आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। डीएम और एसपी से मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित करने की मांग की गई। इस दौरान गोपाल शाही, नूर आलम, चंद्रजीत भारती, रिंकू गुप्ता, सैयद जावेद, यूसुफ, राम प्यारे, राजेश, राजू गुप्ता, राम अवध मौर्या, सुशील कुमार और आनंद कन्नौजिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें