फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल लाडो की हालत नाजुक

Wed, 24 Jan 2024 08:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। सोमवार की रात नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष की कार खड़ी ट्रक में टकरानें के दौरान घायल बेटी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं कार में सवार अन्य युवक की हालत में सुधार है। लाडो का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बृजमनगंज कस्बा निवासी व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल की सोमवार की रात ससुराल नौतनवां से आते समय कोल्हुई क्षेत्र के सोनचिरैया के पास खड़ी ट्रक से टकरा गई थी। जिसमें कार में सवार पत्नी रंजीत जायसवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं बेटी लाडो सात व साथ आ रहे युवक राहुल गौड़ 20 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार चालक किशन जायसवाल को भी हल्की चोटे आई थीं। घायल बेटी व युवक को इलाज के लिए सिद्धार्थनगर ले गए जहां से गंभीर हालत देख मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां पर लाडो की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज चल रहा हैं। परिजनों ने बताया कि लाडो की हालत नाजुक बनी है। घटना की सूचना मिलते ही किशन के माता पिता रामेश्वरम से वापस घर लौट आए। घटना को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर है।
उस्का नदी पर किया गया रंजीता का अंतिम संस्कार
फरेंदा। सोनचिरैया के पास सड़क हादसे में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल की पत्नी का अंतिम संस्कार उस्का नदी पर कर दिया गया। किशन ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, अजय चौधरी, अभिषेक, आशीष जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें