फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कबाड़खाने में मिला कंप्यूटर, सिसवा बीईओ को नोटिस

Thu, 03 Apr 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने बुधवार की शाम करीब तीन बजे सिसवा बीआरसी का निरीक्षण किया। यहां स्कूल के लिए आया कंप्यूटर कबाड़ खाने में मिला।
विज्ञापन

बीआरसी में तैनात कर्मियों के सापेक्ष उपस्थिति महज 50 फीसदी देखकर बीएसए ने नाराजगी व्यक्त की। सफाई भी खराब मिली जिसपर बीईओ वंशीधर सिंह को नोटिस दिया। कस्तूरबा सिसवा के निरीक्षण में स्कूल की रंगाई पुताई और सफाई खराब मिली।
स्कूल की वार्डन शशि मिश्रा के अनुपस्थित मिलने पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। स्कूल लेखाकार संजय भी गैर मौजूद रहे उन्हें भी नोटिस जारी किया कि क्यों न उनका वेतन रोक दिया जाए। वन ग्राम निचलौल में सबकुछ सही रहा, लेकिन किचन में छात्राओं के बैठने का इंतजाम न देखकर तत्काल व्यवस्था करने के लिए निर्देशन किया।
विज्ञापन

कस्तूरबा मिठौरा का उच्चीकरण कार्यदाई संस्था सीएनडीएस का निर्माण मानक अनुरूप नहीं पाया गया। डीसी निर्माण से भी उन्होंने अपने सामने जांच कराने के बाद उक्त के खिलाफ रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें