फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 226 करोड़ का कंपोजिट ग्रांट जारी, स्कूलों में बढ़ेंगे संसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के परिषदीय स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट के रूप में 50 फीसदी धनराशि के तौर पर 226.69 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने उक्त धनराशि विद्यार्थी संख्या के हिसाब से स्कूलों के प्रबंध समिति खाते में भेजी है। इनमें से 10-10 फीसदी स्वच्छता और सुरक्षा पर अनिवार्य रूप से खर्च करना होगा। साथ ही खर्च का ऑनलाइन विवरण भी स्कूलों को देना है।
विज्ञापन

शासन स्तर से प्रत्येक शिक्षा सत्र में विद्यार्थी संख्या के आधार पर कंपोजिट ग्रांट राशि आवंटित होती है जिससे भवन निर्माण से लेकर अन्य कार्य स्कूल पूर्ण कर सकें। इस बार सफाई व सुरक्षा पर 10-10 फीसदी धनराशि खर्च करनी है। इसमें स्कूल की रंगाई, पुताई, शौचालय व स्कूल परिसर की सफाई जहां स्वच्छता के दायरे में रखी गई है वहीं सुरक्षा के तहत फायर सेफ्टी सिलिंडर व उपचार पेटिका को शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य उपभोग श्रेणी में डिजिटल शिक्षा के जरूरी संसाधन, इंटरनेट, वाईफाई, भवन मरम्मत आदि कार्य शामिल किये गये हैं।
डीसी सामुदायिक सहभागिता दिव्य पांडेय ने बताया कि जनपद में 1500 से अधिक स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट की धनराशि प्रबंध समिति के खाते में भेज दी गई है। इस बार खर्च का विवरण भी देने का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें