सोनौली। स्थानीय व्यापारियों और पर्यटकों के साथ आए दिन नेपाल में दुर्व्यवहार को लेकर भैरहवा भन्सार कार्यालय के चीफ से ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के नेतृत्व में शनिवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने भैरहवा भन्सार कार्यालय के चीफ से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। आरोप है कि कस्बे के व्यापारी अतुल चंद अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भैरहवा जा रहे थे। करीब सात बजे भैरहवा भन्सार कार्यालय गेट पर शफीक नामक भन्सार कर्मचारी ने गाड़ी रोक दिया और कारण पूछने पर दुर्व्यवहार किया। व्यापारियों ने ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।इस मौके पर मैत्री समाज के पशुपतिनाथ मद्देशिया, संजय सैनी, आनन्द कुमार, सोनू साहु सहित कई लोग मौजूद रहे।