फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार पहुंचे तो अवैध बालू खनन करने वाले भाग खड़े हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार पहुंचे तो अवैध बालू खनन करने वाले भाग खड़े हुए
विज्ञापन

नौतनवां। सिरसिया खास घाट पर खेत से सिल्ट निकालने के लिए जारी पट्टा के नाम पर नदी से अवैध रूप से बालू खनन करने पर ग्रामीणों की शिकायत पर नायब तहसीलदार विवेकानन्द दूबे ने खनन रोक दिया।
विज्ञापन

अमरजीत यादव, दुर्गेश यादव, बैजनाथ आदि ने उपजिलाधिकारी नौतनवां को शिकायती पत्र देकर अवैध बालू खनन रुकवाने का मांग की। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार विवेकानंद दूबे रविवार दोपहर में राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे, तो बालू खनन कर रहे लोग मौके से ट्राली ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। नायब तहसीलदार ने किसानों की समस्या सुनी और खनन नहीं होने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसानों ने नायब तहसीलदार को एक शिकायती पत्र भी दिया। इस मौके पर कानूनगो शिवराज गुप्ता, हल्का लेखपाल अनुराग, पूर्व ग्राम प्रधान सूरज जायसवाल, गणेश जायसवाल, अमरजीत यादव, बैजनाथ यादव, तेजमन यादव, दुर्गेश यादव, इन्द्रेश यादव, रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे। नायब तहसीलदार विवेकानंद दूबे ने बताया कि जांचकर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें