फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्दी से आंखों में जलन और खुजली की शिकायत

Thu, 30 Jan 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर अधिक समय गुजारने के मामले में सिर्फ किशोरों कि ही नहीं बल्कि सभी आयुवर्ग के लोगों की दूर दृष्टि पर असर पड़ रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 713 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें 23 मरीजों को आंखों की परेशानी थी।
विज्ञापन

छोटे बच्चों और युवा वर्ग को अधिक मोबाइल न देखने की हिदायत लगभग सभी घरों के बड़े बुजुर्ग देने से नहीं चूकते, लेकिन विभिन्न कारणों से नेत्र रोग की समस्या हर आयु वर्ग के लोगों में मिल रही है। ओपीडी में आए सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के मरीज लंबे समय से ओपीडी से उपचार ले रहे हैं, लेकिन अब सर्दी का असर आंखों पर भी पड़ने लगा है।
आंखों में सूखापन, लाल होने और आंसू गिरने की समस्या इन दिनों बढ़ी है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनीष कुमार ने बताया कि गलन युक्त सर्दी, तेज ठंडी हवा और कोहरे के कारण आंखों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। वहीं बुजुर्ग व नौकरी पेशा लोग भी कंप्यूटर स्क्रीन पर ज्यादा समय गुजार रहे हैं। इससे उनकी आंखों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

दूर की चीज धुंधली नजर आने की समस्या बढ़ी है। आंखों में जलन और सूखेपन के केस भी बढ़े हैं। पिछले दो दिनों में लगभग 64 मरीज आंखों की समस्या लेकर आ चुके हैं। आंखों में सूखापन, लाली, खुजली और जलन होने के साथ ही स्क्रीन पर अधिक समय गुजारने वालों को बढ़े नंबर के चश्मे की जरूरत पड़ रही है। ऐसे मरीजों को लगातार स्क्रीन देखने से परहेज करने और कंप्यूटर पर बैठने वालों को थोड़ा अंतराल लेना चाहिए, जिससे आंखों पर दबाव न पड़े।
आंखों में संक्रमण वाले मरीजों को बाइक पर चश्मे का प्रयोग और कोहरे से बचने की सलाह के साथ आई ड्राप डालने की सलाह दी जा रही है। आंखों की दिक्कत हल्के में लेकर लोग रोग बढ़ने का इंतजार न करें। समस्या होते ही अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने कहा आंखों में संक्रमण के मरीजों को दवा के साथ हिदायत भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें