फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोजगार मेले में कंपनियों ने 30 युवाओं का किया चयन

Thu, 25 Jul 2024 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार संगम मेले का आयोजन किया गया। मेले में रोजगार संगम पोर्टल पर 52 छात्रों एवं युवाओं ने आवेदन किया। दो कंपनियों ने 30 युवाओं को रोजगार के लिए चयन किया।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी ईशान प्रकाश की देखरेख में रोजगार संगम मेले का आयोजन किया गया। मेले में रोजगार पाने के लिए युवा सुबह से ही आने लगे थे। मेले में पहुंचे 52 युवाओं ने रोजगार के लिए सेवायोजन कार्यालय के रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन किया। इस अवसर पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और ड्रीम लाइन इंटर प्राइजेज ने रोजगार के लिए 30 युवाओं का चयन किया।
सेवा योजन कार्यालय की ओर से लगाए जाने वाले रोजगार मेला में उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिला जिन्होंने जिन्होंने सेवा योजन के नए पोर्टल रोजगार संगमडाॅटयूपीडॉटजीओवीडाॅटइन पर पंजीकरण कराया। रोजगार संगम पोर्टल पर अब तक लगभग दो सौ से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन

जिला सेवा योजन अधिकारी ईशान प्रकाश ने बताया कि युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार संगम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद की दो कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर रोजगार के लिए 30 युवाओं का चयन किया। कुल 52 युवाओं रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें