फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक पोस्ट के लिए भूमि अधिग्रहण पर हंगामा

Fri, 08 Mar 2019 01:15 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
चेक पोस्ट के लिए भूमि अधिग्रहण पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा के करीब चेक पोस्ट खोलने के बाबत भूमि अधिग्रहण के संबंध में जानकारी लेने के लिए गुरुवार को दोपहर में अधिकारियों की टीम सोनौली पहुंची। टीम में शामिल मनोज कुमार ने कस्बे के एक होटल में अधिग्रहण से प्रभावित किसानों से बात की, लेकिन मुआवजे के मसले पर बात नहीं बन पाई। बैठक में शामिल किसान नाराज हो गए और हंगामा करने के साथ ही बाहर निकल आए। किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों की नाराजगी देख अधिकारी भी लौट गए। 
विज्ञापन


नगर पंचायत के अध्यक्ष के पति सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हितों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। किसानों को 3 करोड़ 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिए जाने पर ही चेक पोस्ट के लिए जमीन दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कम दर पर जमीन लेने की कोशिश की गई तो किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा। भूमि अध्याप्ति अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि किसानों की मांग से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान पप्पू सिंह, मेहर अली, टेक बहादुर, मोहम्मद रजा, हसन रजा, जिद्दी रहमत, संदीप सिंह, खुशबू निशा, इंसाफ अली, रामचंद्र सिंह, रामप्रीत, अनूप कुमार, विनोद जायसवाल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें