फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से करें नारी सशक्तिकरण की शुरूआत

Fri, 08 Mar 2019 01:09 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
घर से करें नारी सशक्तिकरण की शुरूआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। केएनडीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग पैरामेडिकल साइंस में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत नारी सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेंद्र जायसवाल ने कहा कि नारी सशक्तिकरण मुहिम घर से शुरू करनी होगी। कहा कि ऐसे कार्यक्रम बेटियों के प्रति समाज की सोच बदलने में कारगर साबित होंगे। उन्होंने महिलाओं व छात्राओं के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 1098, 181 व यूपी 100 की विस्तृत जानकारी भी दी।
विज्ञापन

 
विद्यालय के प्रबंधक उपेंद्रनाथ द्विवेदी ने कहा कि अपराजिता अभियान से छात्राओं के हौसले बढ़ेंगे। कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय राज यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण से छात्राएं  स्वावलंबी बनेंगी और अपने निर्णय खुद ले सकेंगी। 
महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा ने कहा कि अपराजिता वे होती हैं, जो कभी हारती नहीं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। उन्होंने डायल 181 सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी पनियरा विजय प्रकाश चौधरी, डायल 181 टीम की सदस्य सुनीता कश्यप, शिल्पी जायसवाल, सत्या मिश्रा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा की रक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान अभय निषाद, सैफरीन, रौशन, राजन, पूर्णिमा सिंह आदि की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन रवि प्रताप सिंह ने किया। संगीता चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में बेटियों को अधिकारों की जानकारी दी गई। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। उर्मिला गुप्ता ने कहा कि अपराजिता अभियान से बेटियों के हौसले बढ़ेंगे। वे अपने फैसले खुद लेंगी और आगे बढ़ेंगी। प्रतिमा कुशवाहा ने कहा कि गोष्ठी में बेटियों को नारी सशक्तिकरण के बारे में अहम जानकारी मिली। इससे उनका हौसला बढ़ेगा। मीना गौड़ ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। तभी उन्हें बराबरी का दर्जा मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें