सिसवा बाजार। 102 यू.पी. बटालियन एनसीसी, गोरखपुर मुख्यालय के तत्वावधान में गुरली में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन की शुरुआत ड्रिल से हुई। इसमें कैडेट्स ने मानचित्र अध्ययन, सामूहिक तालमेल का प्रदर्शन किया, साथ ही प्रशिक्षण सत्रों में उन्हें सशस्त्र बलों के संगठन, सैन्य रैंक, बैज और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।
मानचित्र को समझने, दिशा पहचानने, स्थानों का निर्धारण करने और निर्धारित मार्ग के अनुसार आगे बढ़ने की जानकारी दी गई और सायं काल में एनसीसी गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चारों कंपनी ने प्रतिभाग किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी ने कहा कि ईमानदारी व्यक्ति को सम्मान दिलाती है और सत्यनिष्ठा उसके चरित्र को मजबूत बनाती है।
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एएनओ लेफ्टिनेंट हेमंत यादव, लेफ्टिनेंट सर्वजीत सिंह, लेफ्टिनेंट शत्रुघ्न, लेफ्टिनेंट अभिषेक साहनी, वैभव दुबे, आशीष सिंह ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देकर कैडेट्स का मार्गदर्शन किया।