महराजगंज। कमांड और कंट्रोल सेंटर ने दिन भर सक्रिय रहा। आने वाली सूचनाओं के अनुसार मार्ग दर्शन किया गया। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी और एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता के साथ ईडीएम रजी अख्तर और लिपिक विष्णु मिश्रा की टीम लगातार विभिन्न मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मिल रही शिकायतों का निस्तारण कर सूचित करते रहे।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार और जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह और उनकी टीम द्वारा मतदाता प्रतिशत संकलन कर डाटा फीडिंग को सुनिश्चित कराया गया। डीआईओएस अमरनाथ राय, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता द्वारा अपनी टीम के साथ ग्राम स्तर पर शिक्षकों और कर्मचारियों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया गया।
इनके साथ ही डीसी एनआरएलएम बीबी सिंह ने सखी समूहों, डीपीआरओ यावर अब्बास ने ग्राम सचिवों, डीएसओ एपी सिंह की टीम ने कोटेदारों के माध्यम से गांवों में बुलावा टोलियों को सक्रिय कर मतदान के लिए लोगों को बूथों तक बुलाने का कार्य किया। डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह वेब कास्टिंग टीम को मॉनिटर करते रहे। संवाद