फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना रिपर चल रही कंबाइन मशीन सीज, 20 किसानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र में शुक्रवार को एक गांव के सिवान में बगैर रिपर के चल रहे एक कंबाइन मशीन को नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल ने पकड़कर सीज करके कोठीभार पुलिस को सौंप दिया। इतना ही नहीं खेतों में पराली जलाने वाले 20 किसानों को 50 हजार रुपये जुर्माने की नोटिस भी दीगई है।
विज्ञापन

एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि उनके साथ ही तहसीलदार अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल, राजस्व निरीक्षक मनीष पटेल और अवधेश सिंह राजस्व कर्मियों की टीम के साथ पूरे क्षेत्र में पराली जलाने की रोकथाम को लेकर भ्रमण कर रहे हैं।
इस दौरान नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल ने गांव बड़हरा महंथ के सीवान में बगैर एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) के साथ चल रही कंबाइन मशीन को पकड़ लिया। उसके बाद कंबाइन मशीन संचालक से पूछताछ करने के बाद उसे सीज कर दिया। बाद में कंबाइन मशीन को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

इन्होंने कहा कि वही पराली जलाने पर रोक के लिए सख्त निर्देश के बाद भी मनमानी करने वाले 20 किसानों को नोटिस जारी कर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। आगे भी पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
पराली जलाने वाले दो व्यक्तियों पर कार्रवाई: महराजगंज। पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान में घुघली पुलिस ने दो लोगों पर कार्रवाई की है।
राजस्व विभाग की उपस्थिति में खेत में पराली जलाते हुए मारकण्डे पटेल निवासी परसागिदही व बबलू सिंह निवासी हरखी टोला जनकपुर को पकड़ा है। यह जानकारी थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें