फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट लगने से कंबाइन चालक घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली उर्फ अरघा गांव में कंबाइन की देखभाल करते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली उर्फ अरघा गांव में आत्मा सिंह का कंबाइन है। इसका चालक नीरज (22) निवासी नौतनवा कंबाइन की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान विद्युत का तार कंबाइन से टच गया और नीरज करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायल को नौतनवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोनौली कोतवाली प्रभारी थानाध्यक्ष रामचंद्र ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें