फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बादल छाने से धूप से मिली राहत, तीन दिन खराब रहेगा मौसम

विज्ञापन
फरेंदा मार्ग मौसम के बदलने के दौरान आते-जाते लोग। 
विज्ञापन
दो दिनों से हो रही थी तिखी धूप, गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है हवा
विज्ञापन

धूप से मिली राहत लेकिन धूल से उड़ने से किसानों की बढ़ी चिंता
पांच और छह अप्रैल को महराजगंज और आसपास के क्षेत्रों में वज्रपात और बारिश की संभावना
महराजगंज। दो दिनों से तिखी धूप के बाद शुक्रवार को इससे राहत मिली। सुबह की शुरुआत भी तिखी धूप के साथ हुई लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ धूल उड़ने लगी। धूल की वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने पांच व छह अप्रैल को जनपद व आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।
शुक्रवार को अचानक आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। हवा चलने से तापमान में कमी दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। पांच और छह अप्रैल को महराजगंज और आसपास के क्षेत्रों में वज्रपात और बारिश की संभावना है। तेज हवा चलने से खेतों पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल की वजह से तिखी धूप से राहत तो मिली लेकिन हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवाओं के कारण गेहूं के फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। हवा के कारण गेंहू की फसल गिर जाएगी। इससे फसल का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। जिला कृषि अधिकारी, शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुआई हुई है। उन्होंने कहा कि मौसम बदल रहा है। जिनकी फसल तैयार हो गई है वह फसल कटवा लें। हवा चलने से फसल काफी नुकसान होगा। खेतों में गेहूं की फसल गिर जाएगी। बारिश होने के बाद गेहूं की फसल चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें