सिसवा बाजार। स्थानीय किसान आदर्श इंटर कालेज बेलवा में आयोजित तीन दिवसीय उप्र भारत स्काउट्स गाइड्स रैली के समापन हो गया। समापन के दिन जिले के समस्त विद्यालयों के स्काउट्स एण्ड गाइड्स ने सिग्नलिंग प्रतियोगिता व सामाजिक रीति-रिवाजों का प्रदर्शन किया।
डीएफओ निरंजन सुर्वे व डीआईओस प्रदीप शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड से अनुशासन कर्तव्य निर्वहन और देश प्रेम की सीख मिलती है। स्काउट गाइड आपदा और किसी भी बड़े आयोजनों एवं अन्य सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते है। जिला सचिव व जिला कमिश्नर ने विजेता टीम को सम्मानित किया। विजेता टीम में ब्लॉक बेसिक स्काउट व गाइड में कर्नल विजन एकेडमी अहिरौली ने पहला स्थान प्राप्त किया। जिला सचिव संजय मिश्र व प्रवंधक सुरेंद्र मल्ल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और सभी यूनिट लीडर्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एएलटी उमेश गुप्ता ने किया। इस दौरान लीडर ट्रेनर हरिश्चंद्र श्रीवास्तव सुरेश तिवारी, दीनदयाल शर्मा, शशांक गुप्ता, नागेंद्र मल्ल, सुरेंद्र मल्ल, रामनिवास दास सहित अन्य उपस्थित रहे।