फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सह योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

Sun, 03 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
नगर के एक मैरिज हाल में योग प्रशिक्षण शिविर रविवार से शुरू हुआ। - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से सह योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रविवार को एक मैरिज हाउस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एएसपी हरि गोविन्द मिश्र ने किया। 
विज्ञापन


 योग प्राणायाम के पूर्व प्रशिक्षणार्थियों का वजन और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। पहले दिन योगिक क्रियाओं के साथ अनुलोम विलोम तथा कपालभांति आदि कराई गईं। संचालन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने किया। अध्यक्षता पंकज विश्वास जबकि एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।

हरिद्वार से आए मुख्य योग प्रशिक्षक रामजी भाई आदि को बैज लगा कर स्वागत किया गया। संस्था के महामंत्री एवं पतंजलि महिला योग समिति की अध्यक्ष डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, पूनम पांडेय, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, युवा प्रभारी इल्ताफ खां, अशोक लोहिया, लिली थामस, सविता कन्हैया पटेल, पवन पटेल, हरिकेश सिंह आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें