फरेंदा। आगामी धनतेरस, दिवाली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पुरंदरपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने निर्देश दिया कि डीजे संचालक समय सीमा और तीव्रता का ध्यान रखें।
विज्ञापन
सीओ ने कहा कि सभी त्योहार आपसी सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाएं। पूजा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। आग से बचाव के लिए अग्निशमन उपकरण और बिजली की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करें। डीजे संचालक निर्धारित समय-सीमा और तय ध्वनि तीव्रता के मानकों का पालन करें। भड़काऊ और उत्तेजक गाने बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने बाजारों और पूजा पंडालों में भीड़ को देखते हुए वालंटियर्स तैनात करने और पुलिस से समन्वय बनाए रखने को कहा। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने छठ घाटों पर सफाई, प्रकाश और जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रधानों व स्थानीय प्रतिनिधियों से अपील की गई।