फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रकम मांगने के आरोप में चार स्टाफ नर्सों का सीएमएस ने रोका वेतन

Fri, 19 Jan 2024 07:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। जिला अस्पताल में तीमारदारों से रकम वसूली के आरोप में सीएमएस ने चार स्टाफ नर्सों का वेतन रोक दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। कार्रवाई से खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों से रकम मांगने का आरोप था। मामले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने चार स्टाफ नर्स पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल में कर्मी रकम मांगते हैं। विरोध करने पर इलाज में परेशानी होने का भय दिखाते हैं। सीएमएस ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगा। चार स्टाफ नर्सों पर कार्रवाई की गई है। दायित्व के प्रति लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वास्थ्यकर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप
महराजगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय के एनआईसीयू वार्ड में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों पर मरीजों के परिजनों ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। नवजात शिशुओं को भर्ती कर इलाज करा रहे परिजनों ने सीएमएस को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि एनआईसीयू वार्ड में तैनात स्वास्थ्यकर्मी की ओर से रकम की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। साथ ही बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है। ज्ञापन देने वालों में अवनीश पटेल, अनिल गुप्ता, माधुरी, नीलू, संगिता, गीता, प्रियंका आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें