फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बृजमनगंज सीएचसी परिसर में टूटे डस्टबिन देख नाराज हुए सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार की सुबह सीएमओ डाॅ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। अस्पताल परिसर में रखे टूट डस्टबिन को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे बदलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ बुधवार की सुबह 07:40 बजे अचानक बृजमनगंज सीएचसी पहुंचे। जहां पर इमरजेंसी में डाॅ. सुधीर पांडेय, फाॅर्मासिस्ट अनिल कुमार गुप्ता व वार्ड बॉय सुनील कुमार मौजूद मिले। परिसर के अंदर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, लेकिन बाहर साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। मुख्य गेट पर डस्टबिन टूटा व वाटर एटीएम के नीचे कचरा होने के बारे में अधिशासी अधिकारी को फोन कर अवगत करवाया। प्रसव कक्ष के निरीक्षण में स्टाफ नर्स प्रमिना मौजूद मिली।
सीएमओ ने कहा कि बेड पर प्रतिदिन बेडसीट बदलने, स्वीपर की ड्यूटी रोस्टरवार लगाने, अस्पताल परिसर हमेशा साफ-सुथरा रखने, प्रसूताओं को डिस्चार्ज करने से पूर्व उनके जननी सुरक्षा योजना के भुगतान से संबंधित अभिलेख लेने, ब्लाॅक लेखा प्रबंधक को जननी सुरक्षा योजना के रकम का भुगतान तत्काल करने, अधिकारी व कर्मचारी का अवकाश मानव संपदा के माध्यम से लेने का निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षक डाॅ. सुशील कुमार गुप्ता, बीसीपीएम विनोद कुमार, अनवर हुसैन, देवेंद्र कन्नौजिया, चंद्र प्रकाश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें