महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा में प्रसव के बाद अपरा को बरामदे में कुत्ते की ओर से बिखेरा जा रहा था। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सख्त रुख अपनाया है।
इस पर उन्होंने इसमें लापरवाह अमिषा विलियम स्टाफ नर्स का एक इंक्रीमेंट बाधित करते हुए स्थानांतरण के लिए जिला समिति अध्यक्ष जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।इसके अलावा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित राव गौतम, अन्य चिकित्सक समेत फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय से स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की स्थिति फिर दोहराई गई तो कार्रवाई की जाएगी।