फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाजार में 200 के नकली नोट, खुफिया एजेंसी अलर्ट

Thu, 19 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे नौतनवा के नगरीय क्षेत्र में बुधवार को 100 रुपये के बाद अब 200 रुपये का हूबहू असली जैसा एक नकली नोट भी देखा गया। इसकी जानकारी के बाद खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गई हैं। व्यापारी नेता संतोष जायसवाल ने बताया कि कुछ दिनों से नौतनवा में लगातार 100 और 200 रुपये के नकली नोट चलाने की जानकारी मिल रही है। अक्सर लड़कियां और महिलाएं ही इन नकली नोटों को शाम के समय विशेषकर भीड़-भाड़ वाले किराना स्टोरों और चाट-फुल्की, पकौड़ा इत्यादि दुकानों पर ही इन नोटों को चलाने-खपाने का प्रयास कर रही हैं, महिला होने के नाते व्यापारी भी नजरंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें