फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूरे दिन गुल रही सीएमओ कार्यालय की बिजली

Sun, 20 Jul 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार रात मीटर जल गया। इससे शनिवार शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को सीएमओ कार्यालय की बिल्डिंग में स्थापित मेन बोर्ड और मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इससे मीटर जल गया। शनिवार सुबह जब स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने पटलों पर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि पूरे भवन में बिजली आपूर्ति बंद है।
जानकारी मिली कि ट्रांसफाॅर्मर से कार्यालय तक बिजली आपूर्ति करने वाला मेन बोर्ड और मीटर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते कार्यालय में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास हुआ, लेकिन स्थिति जस की तस रही।
विज्ञापन

कार्यालय में मौजूद इंवर्टर की सुविधा भी कुछ समय बाद बंद हो गई। इससे स्टोनो कार्यालय, डिस्पैच कार्यालय, विकलांग प्रमाण पत्र कार्यालय सहित अन्य अनुभाग में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ।
मनोहर ने बताया कि वह अपने बेटे के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र के कागजात दुरुस्त कराने के लिए सीएमओ कार्यालय आए थे, लेकिन बिजली न होने के कारण उनका काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार की रात बिल्डिंग की जहां से बिजली सभी पटल की आपूर्ति होती है। वहां पर शाॅर्ट सर्किट से आग लगने के कारण कार्यालय में करीब छह घंटे तक कामकाज बंद था, लेकिन शाम पांच आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें