फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएमओ ने किया एनसीडी स्क्रीनिंग कैंप का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए अभियान शुरू किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद ने फीता काटकर इस कैंप का औपचारिक उद्घाटन किया।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीर विक्रम सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केपी सिंह और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह के साथ मिलकर चिकित्सीय सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही जांचों और उपचार की जानकारी ली। सीएमओ ने विशेष रूप से माउथ कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, टीबी, शुगर (मधुमेह), उच्च रक्तचाप (बीपी) आदि की स्क्रीनिंग पर जोर दिया।



इसके बाद सभागार में आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम की वीबीडी (वेक्टर बॉर्न डिजीज) से संबंधित जागरूकता बैठक आयोजित की गई। सीएमओ ने संचारी रोगों जैसे मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, टीबी, जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) और एक्यूट एन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से बचाव व उपचार की विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीर विक्रम सिंह, डीएमओ नीलोत्पल, एमआई प्रीति, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, बीसीपीएम लवली वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें