फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी परतावल में गंदगी पर भड़के सीएमओ, अधीक्षक को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में महिला विंग व लेबर रूम की व्यवस्था मिली खराब, तत्काल सुधार के दिए निर्देश
विज्ञापन

परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने बृहस्पतिवार की दोपहर में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला विंग और लेबर रूम में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधीक्षक को फटकार लगाई। साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड, महिला विंग, लेबर रूम समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला विंग और लेबर रूम की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने अधीक्षक डॉ. अमित कुमार से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल परिसर की स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मरीजों को स्वच्छ वातावरण के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड को भी निर्धारित यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में तैनात प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखें।
विज्ञापन

सीएमओ ने अधीक्षक को नियमित साफ-सफाई की निगरानी करने, वार्डों की स्वच्छता सुनिश्चित कराने और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, संजीव सिंह, इम्तियाज, प्रभुनाथ, जयप्रकाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें