जिले में एक घंटे 45 मिनट तक रहेंगे सीएम योगी
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को जिले में एक घंटा 45 मिनट तक रहेंगे। समयसारिणी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कर दी गई है।
सीएम योगी जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजकर 50 मिनट पर जयपुरिया इंटर कॉलेज के मैदान पर बने हेलीपैड स्थल पर पहुंचेंगे। 12 बजे वह कॉलेज परिसर में बने कार्यक्रम स्थल पर आएंगे।
दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच वे जिले की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही जनविश्वास यात्रा में जनसभा को संबोधित करेंगे। एक बजे से डेढ़ बजे का समय आरक्षित रखा गया है। एक बजकर 35 मिनट पर वह हेलीपैड स्थल पर पहुंचेंगे तथा वहां से पीलीभीत जिले में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएंगे।