फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बादलों ने डाला डेरा, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर बाद बढ़ी सघनता के बीच सिमट गई धूप
विज्ञापन

अधिकतम 27 न्यूनतम 14 डिग्री रहा तापमान
महराजगंज। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बृहस्पतिवार को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हुई लेकिन जनपद में बादल केवल डेरा डाले रहे। अधिकतम 27 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पछुआ हवा की रफ्तार पांच किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि यदि कल हवा की रफ्तार बढ़ती है तो हल्की बारिश हो सकती है।
बीते लगभग चार से पांच दिन तराई के महराजगंज जिले में पछुआ का जोर कुछ कम रहा जिसके कारण धूप की गर्मी महसूस होने लगी है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हुई तो दोपहर बाद पूरी तरह से बादलों ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। शाम को पछुआ शांत जरूर हुई लेकिन बादलों का डेरा मजबूत बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक विक्षोभ का असर घट रहा है लेकिन हवा अगर तेज होती तो बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान दो से तीन डिग्री तक घट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही कमजोर पड़ गया है। इसके कारण पश्चिमी जनपदों में भी छिटपुट बारिश ही हुई। इसी के प्रभाव से तराई के जनपदों तक बादल पहुंचे। हवा अगर रुख तेज करेगी तो बारिश के आसार हैं।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें