स्वच्छता रैली निकाल किया जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। गणेश शंकर स्मारक इंटर कॉलेज और जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जीएसबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली जीएसबीएस इंटर कॉलेज से दुर्गा मंदिर होते हुए सक्सेना चौराहे पर पहुंची। कैडेटों स्लोगन लिखे पोस्टर के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सक्सेना चौराहे पर स्वच्छता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस नाटक के जरिए गंदगी से लोगों को होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। एनसीसी के मेजर अखिलेश्वर राव ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र व राज्य सरकारें तरह तरह की योजनाएं चला रही हैं। स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जब तक सभी लोग जागरूक नहीं होंगे, अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता। इस मौके पर जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के सीनियर अंडर अफसर दीनदयाल तिवारी, आशुतोष पांडेय, निशा वर्मा, स्नेह लता और जीएसबीएस इंटर कॉलेज की रिया श्रीवास्तव, सकीना, बिट्टू वर्मा, अंकुर यादव, अवनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।