सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को डीएम कार्यालय से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले यातायात नियमों की जानकारी होना जरूरी है। अगर यातायात नियमों के अनुसार रोड पर वाहन चलाया किया जाए तो दुर्घटनाएं होने की संभावना कम होंगी। एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव ने यातायात नियम के प्रति रैली में शामिल बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय अपने बाई ओर ही चले। किसी भी रोड को पार करते समय दोनों तरफ देख कर ही पार करें। कभी भी दौड़कर सड़क पार न करें। क्योंकि दुर्घटना हो सकती है। रैली जिलाधिकारी कार्यालय से सदर तहसील होते हुए, जिला अस्पताल पहुंची। यहां से डीएम आवास होते हुए पावर हाउस के रास्ते फिर जिला अस्पताल पहुंची। रैली में छात्रों ने हाथ में बैनर व पोस्टर के जरिए सड़क पर चलने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में सेंट जोसेफ, सेंट जेवियर्स, पंडित दीनदयाल इंटर काॅलेज के विद्यार्थी शामिल हुए। इस मौके पर सीओ सदर एमपी सिंह, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, दिनेश तिवारी, मन्नुलाल, पीडी सिंह, एम हुदा, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।