फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेहतर कार्य कार्य करने वाले सफाईकर्मी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

नगर के हनुमानगढ़ी चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में रामायण पाठ भी कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका की ओर से शनिवार को नगर में बेहतर कार्य कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कहा गया कि पुरस्कृत होने वाले इन सफाईकर्मियों से प्रेरणा लेकर अन्य सफाई कर्मी भी बेहतर काम करें। वहीं नगर पालिका की ओर से नगर के हनुमानगढ़ी चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में रामायण पाठ कराया गया। नगर पालिका में हुए कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल व अधिशासी अधिकारी ने नगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईकर्मी उमाशंकर, मानिकचंद, राजेश, अमित, बाबूलाल, राजकुमार, भरथ, लीलावती, चंद्रावती, अमरावती, ऋषभ दूबे, विनोद गौतम, संजय निषाद व सरफराज को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने वाले कर्मियों को उनके मेहनत का इनाम मिलना चाहिए। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि अन्य सफाईकर्मी भी इनसे प्रेरणा लेते हुए अच्छा कार्य करने की कोशिश करें। इस दौरान प्रधान लिपिक मोहम्मद शमीम, इंद्रेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें