फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शैक्षिक पंचांग के अनुसार संचालित की जाएं कक्षाएं

Sat, 05 Oct 2024 08:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले राजकीय, सहायता प्राप्त व संस्कृत स्कूल के प्रधानाचार्यों की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में शैक्षिक पंचांग के अनुसार पढ़ाई, खेलकूद की गतिविधियों के आयोजन, अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन तथा इंस्पायर अवार्ड के लिए नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया। डीआईओएस ने कहा कि जनपद के लगभग सभी स्कूलों ने इंस्पायर अवार्ड नामांकन बढ़ाने के लिए सहयोग दिया है। 500 से अधिक आवेदन का लक्ष्य जनपद ने पूरा कर लिया है। इस अवार्ड के लिए नामांकन तिथि अब 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। सभी स्कूल अपने यहां कक्षा छह से लेकर 10 वीं तक के विद्यार्थियों से विज्ञान माडल का आइडिया लेकर पंजीकरण बढ़ाएं।
नामांकन बढ़ाने में सहयोग न करने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्य कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। स्कूलों में कक्षाएं शैक्षिक पंचांग के अनुसार संचालित की जाएं तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन की नियमित व्यवस्था करें। विभाग की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के साथ साथ बच्चों की रुचि समाचारपत्रों को पढ़ने के प्रति बढ़ाने के लिए स्कूल में नियमित रूप से समाचारपत्रों की उपलब्धता की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

खेलकूद के लिए आयोजन नियमित रूप से किए जाएं और इसका विवरण पोर्टल पर अपडेट रखें। कहा कि जिन स्कूलों को प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सहयोग राशि दी गई है वह उपभोग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराते हुए मानक अनुरूप कार्य पूर्ण कराएं। स्काउट गाइड तथा एनसीसी कार्यक्रमों की निरंतरता प्रभावी करने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डाॅ. सुजीत चौधरी, अनमोल यादव, दमयंती यादव, कौसर जहां, ऋचा ऋतंभरा नुपुर मिश्रा, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें