नेपाल के बेलापुर में दो समुदाय के बीच हुए विवाद में किया गया आगजनी।
ठूठीबारी। नेपाल के बेलापुर में दो समुदाय के बीच हुए विवाद में पुलिस कर्मी समेत 21 लोग घायल हो गए। घटना में उपद्रवियों ने पुलिस वाहन समेत एक कबाड़ की दुकान में आग लगा दिया।
वहीं पुलिस उपद्रवियों को भगाने के लिए तीन हवाई फायरिंग, पांच राउंड आंसू गैस के गोले दागर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना में शामिल पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में बताया जाता है की नेपाल के नवलपरासी जिले के एक गांव के एक युवक व युवती तीन महीने पहले घर से भागकर शादी कर लिए बीते सोमवार की शाम लड़के का भाई किसी काम से चौराहे पर आया था।
बताया जाता है कि लड़की पक्ष के परिचितों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रेमी के भाई को बुरी तरह से मारपीट घायल कर दिया। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे आक्रोशित प्रेमी के परिजन बेलासपुर सोबराती के कबाड़ की दुकान में उपद्रव करते हुए आग लगा दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महेशपुर पुलिस चौकी के वाहन में आग लगा दिया। नवलपरासी कार्यालय सूचना अधिकारी प्रहरी निरीक्षक नारायण थापा ने बताया की प्रेम विवाह में झड़प में 5 स्थानीय 12 अन्य 4 सशस्त्र प्रहरी के जवान घायल हुए हैं। घायल 19 लोगों का परासी अस्पताल में इलाज चल रहा है।