फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाली विवाद में दो पटीदारों में मारपीट, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के हंसखोरी महुअवा गांव में शुक्रवार को नाली निर्माण को लेकर दो पटीदारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया गया। वहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव में सड़क किनारे नाली का निर्माण कराया जा रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष से पुजारी, अनिल, अशोक, दीपू, अर्चिता और प्रियांशु घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से जयनाथ, प्रिंस, रजनीश समेत एक अन्य को चोटें आईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदिदेव कश्यप ने बताया कि अनिल और अशोक के सिर में चोट लगी है। उन्हें सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आठ लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें